ACP Full Form – ACP कौन होता है और एसपी बनने के लिए क्या करना होगा?

Published On:

ACP Full Form: आज मैं आपको इस पोस्ट में ACP Full Form के बारे में बताने वाला हूँ। आपमें से बहुत लोगो का सपना होगा की मैं भी ACP बनु और अपनी ड्यूटी अच्छे से करू। लेकिन इसके लिए आपको ACP के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए की ACP कैसे बने। इस पोस्ट के माध्यम से मैं आपको ACP Full Form in Hindi, ACP कैसे बने?, ACP कौन होता है?, एसीपी बनने के लिए योग्यता क्या होती है?, एसीपी बनने के लिए चयन परीक्षा आदि  चीजों के बारे में अच्छे से बताऊँगा। इसलिए आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े। 

ACP Full Form in Hindi 

ACP का फुल फॉर्म Assistant Commissioner of Police होता है। एसीपी को हिंदी में सहायक पुलिस आयुक्त कहते है। एसीपी के वर्दी पर तीन स्टार बने होते है उसी तरह DSP के वर्दी पर भी तीन स्टार बने होते है। इसलिए कई जगहों पर DSP को ही असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ACP) बोलते है। लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दूँ ACP का पद DSP से ऊंचा होता है।

आपको बता दूँ की ACP आप direct नहीं बन सकते है। IPS या DSP को पदोन्नति के बाद ACP का पद मिलता है यानि आपको ACP बनने के लिए सबसे पहले IPS या DSP बनना होगा। 

एसीपी कैसे बने (ACP Kaise Bane)

Assistant Commissioner of Police अर्थात ACP आप सीधे भर्ती के माध्यम से नहीं बन सकते है इस पद पर पदोन्नति (Promotion) पाकर ही पंहुचा जा सकता है।  IPS पद पर काम करके प्रमोशन के बाद एसीपी का पद मिलता है उसी तरह डीएसपी पद से प्रमोशन के माध्यम से ACP का पद मिलता है। 

यानि एसीपी बनने के लिए आपको पहले IPS या DSP रैंक का अधिकारी बनना होगा।  उस पद पर कुछ सालो तक काम करके उसमे प्रमोशन के बाद ही आप ACP बन सकते है। 

इसके अलावा अगर आप पहले से ही पुलिस विभाग में कार्यरत है तो 10 से 15 साल बाद प्रमोशन के द्वारा ACP बन सकते है। 

अब आप ACP Full Form in Hindi और ACP कैसे बनते है जान गए होंगे। अब हम एसीपी बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए उसे भी देखते है। 

ACP बनने के लिए जरूरी योग्यता

  • जो भी उम्मीदवार ACP बनना कहता है उसका भारतीय नागरिक होना जरूरी है। 
  • उम्मीदवार को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। 
  • आवेदन करने वाले अभ्यार्थी का किसी भी स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पूरा हुआ होना चाहिए। 
  • UPSC की परीक्षा के हिसाब से उम्मीदवार की आयु 21 से 32 वर्ष तक होनी चाहिए। इसमें OBC केटेगरी के अभ्यार्थी को तीन साल और ST/SC वर्ग के अभ्यार्थी को पांच साल की छूट मिलती है। 
  • ACP बनने के लिए UPSC के परीक्षा के अनुसार पुरुष उम्मीदवर की लम्बाई 165 cm और छाती 85 cm होनी चाहिए। वही महिला उम्मीदवार की लम्बाई 150 cm होनी चाहिए। 

आपको बता दूँ समान्य वर्ग के उम्मीदवार ये परीक्षा चार बार दे सकते है वही OBC वर्ग के उम्मीदवार सात बार और SC/ST  वर्ग के उम्मीदवार के लिए परीक्षा देने की कोई सीमा नहीं है। 

ACP बनने के लिए चयन परीक्षा 

अगर आपका सपना ACP बनने का है और आप बहुत कम समय में ACP बनना चाहते है तो आपको IPS के लिए तैयारी करनी पड़ेगी। IPS आप UPSC की परीक्षा देकर बन सकते है। जब आप IPS बन जाते है तो कुछ ही सालो में प्रमोशन के बाद आप ACP बन जायेंगे। इसके अलावा आप State PSC (राज्य लोक सेवा आयोग) की परीक्षा देकर भी बन सकते है। 

यदि आप ACP बनने के लिए UPSC की परीक्षा देने की सोच रहे है तो आपको यूपीएससी परीक्षा के बारे में जानकारी होना बहुत जरुरी है। दोस्तों आपको बता दूँ यूपीएससी की परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है जो इस प्रकार है –

प्रारम्भिक परीक्षा (Pre Exam) 

जो उम्मीदवार एसीपी बनना चाहते है उन्हें सबसे पहले प्रारम्भिक परीक्षा से गुजरना पढ़ता है। यह परीक्षा कुल 200 अंको का होता है।  इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन के दो प्रश्न पत्र हल करने होते है प्रत्येक प्रश्न पत्र को हल करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाता है। 

मुख्य परीक्षा (Main Exam)

जो भी उम्मीदवार पहले चरण यानि प्रारम्भिक परीक्षा में सफल हो जाता है उसे दूसरे चरण की परीक्षा यानि मुख्य परीक्षा में शामिल होना पड़ता है। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों को 6 प्रश्न पत्र को हल करना होता है। जिसमे भारतीय भाषा के 300 अंक, अंग्रेजी भाषा के 300 अंक, निबंध में 200 अंक, जनरल स्टडी में 300 अंक तथा वैकल्पिक विषय के लिए दो डिजिट में अंक निर्धारित होते है। 

साक्षात्कार (इंटरव्यू)

जो उम्मीदवार प्रारम्भिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में सफल हो जाता है उस उम्मीदवार को आखिरी चरण की परीक्षा साक्षात्कार (इंटरव्यू) हेतु बुलाया जाता है। इंटरव्यू में आयोग के अधिकारियो के द्वारा उम्मीदवार से कई सारे सवाल जवाब किये जाते है ताकि उम्मीदवार की योग्यता का आकलन अच्छे से कर सके। साक्षात्कार के लिए 250 अंक का निर्धारण किया जाता है। इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को आयोग की तरफ से नियुक्ति पत्र दिया जाता है। 

Acp बनने के लिए आयु

यूपीएससी परीक्षा के अनुसार यह बनने के लिए आयु 21 से 32 साल तक होनी चाहिए जिसमें कास्ट वाइज कुछ वर्षों की छूट दी जाती है।

ए.सी.पी. बनने के लिए शारीरिक ऊंचाई (acp banane ke liye hight)

पुलिस विभाग पर जाने के लिए हर पोस्ट के लिए शारीरिक उचाई बहुत ही आवश्यक होती है इसमें पुरुषों की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर यानी कि 5 फीट 6 इंच और महिलाओं के लिए 155 सेंटीमीटर 5 फुट 1 इंच की न्यूनतम शारीरिक उचाई की आवश्यकता होती है

छाती की चौड़ाई की भी आवश्यकता पड़ती है इसमें सांस फूलाने से पहले और सांस लेने के बाद एक निश्चित छाती की चौड़ाई जरूरी होता है जैसे सास फूलने से पहले 84 सेंटीमीटर यानी कि 33 इंच और 5 सेंटीमीटर यानी कि 2 इंच साथ फुलाने के बाद सीने की चौड़ाई आवश्यक होती है

ACP का वेतन 

इतना सब कुछ जानने के बाद अब बात आती कि ACP का वेतन कितना होता है। ACP का वेतन 70,000 से 1 लाख प्रति माह के बीच होता है जिसमे ग्रेड पे भी शामिल होते है। 

ACP  को मिलने वाली सुविधाएं 

ACP को वेतन के साथ साथ सरकार के तरह के कई सारी सुविधाएं प्रदान की जाती है। एसीपी को रहने के लिए घर मिलता है,  घर के काम काज करने के लिए स्टाफ और चपरासी भी मौजूद होते है। इसके अलावा मुफ्त बिजली, पानी और टेलीफ़ोन की सुविधा भी प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त सरकारी यात्रा भी मुफ्त होती है। यहाँ तक की दूसरे राज्य में काम से जाने पर हर प्रकार की सुविधा सरकार के द्वारा मुहैया  कराई जाती है। 

निष्कर्ष 

इस लेख में हमने आपको  ACP के विषय में विस्तार से जानकारी दी है। इसमें हमने आपको ACP Full Form, ACP कैसे बने, एसीपी बनने के लिए योग्यता, वेतन, सुविधाओं के बारे में बताया। मुझे आशा है की हमारे इस लेख में आपको ACP से जुडी हर सभी प्रकार की जानकर मिल गयी होगी। इसके अतिरिक्त यदि एसीपी से जुड़ा किसी प्रकार का सवाल हो तो हमने कमेंट करके जरूर बताये। अगर आपको हमारा लेख अच्छा लगे तो इसे शेयर जरूर करे। 

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status